Friday, October 9, 2026

मेरठ में गुरु सानिध्य में जैन समाज का आयोजन, मंत्री असीम अरुण ने ग्रहण किया आशीर्वाद

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन समाज द्वारा भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूज्य आचार्य श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया और जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री असीम अरुण जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मंत्री जी का अभिनंदन किया तथा उनके कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

समारोह में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंच पर मंगल आगमन के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया। उनके आगमन पर पूरा प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। इसके बाद पूज्य आचार्य श्री के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया और आरती उतारी गई।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों से धर्म और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री के संदेश से समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिली।

इसी अवसर पर जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जैन समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की गई।

सम्मान समारोह के बाद मंत्री श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित किया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने जैन समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में श्री असीम अरुण जी ने जैन समाज के धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्री जी ने कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

मंत्री श्री असीम अरुण जी ने जैन समाज द्वारा अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की संकल्पित जीवनशैली की सराहना की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, परोपकार और समाज कल्याण के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को महत्वपूर्ण और अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गुरु सानिध्य, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के संदेश के बीच समारोह श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Will an amazing sight be seen in the sky after just a few days? Comet is moving rapidly towards the sun

Desk. A very good news has emerged for those interested in the Universe. Recently, a new comet C/2026 A1 (MAPS) has been discovered,...

MeritPath Coaching – Best Institute for Class 8–12, IIT-JEE, NEET & MBA in Kolkata

MeritPath Coaching is a leading education and career institute in Kolkata offering expert coaching for Class 8–12 (ICSE, CBSE, WBCHSE), IIT-JEE, NEET, WBJEE, Engineering...

Tariff reduced compared to China-Pakistan; India gets big benefit from trade agreement with America

India has got a big relief from the new trade agreement between India and America. US President Donald Trump has announced that the...

Border 2 makers’ reply to those trolling Varun Dhawan – First said wrong, now same…

Border 2 has been released and the film has made huge money at the box office. However, when the first song and trailer...

Election voting continues in Nepal, PM Sushila casts her vote

Kathmandu. Today is a historic day for the politics of Nepal, where seven provinces of the country—Koshi, Madhesh, Bagmati, Gandaki, Lumbini, Karnali and...

Respect Network Offers Reputation Support for Individuals Facing Online Harassment

Online harassment can create long-term reputation concerns when posts, videos, comments or profiles remain publicly accessible. Respect Network LLC, based in Richmond, Kentucky, provides...

Professional Apple Device Service Centre in Noida for Multiple Apple Products

Maintaining an Apple device in good working condition can be important for people who depend on technology for everyday activities. When an Apple product...